हस्तमैथुन के बारे में
हम खुल कर बात करना पसंद नहीं करते, लेकिन इस पर जान कर भी अंजान बने रहना गलत बात है । क्योंकि
हस्तमैथुन को ले कर कई लोगों के अंदर काफी सारी भ्रांतियां हैं, जैसे क्या इसे करना ठीक है? और क्या
टीनेज में ऐसा करने से विकास रूक सकता है? क्या इसे करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है? या फिर क्या इसे ज्यादा से ज्यादा किया जाना चाहिये? ऐसे ही अजीब और
गरीब सवालों लोग करते रहते है लेकिन इसका जवाब आज हम यहां पर देंगे और बताएंगे कि वास्तव में हस्तमैथुन
शरीर पर किसी भी प्रकार का बुरा प्रभाव नहीं डालता ।
और अगर आपको भी हस्तमैथुन की बात करते हुए शर्म महसूस होती है, तो आपकी जानकारी के लिये बता दें कि आंकड़ों के अनुसार 95 प्रतिशत पुरुष और 89 प्रतिशत महिलाएं, डेली बेसिस पर हैस्तमैथुन करते हैं । अगर आपने इसकी लत डाल ली है तो, यह एक नशे की तरह आपके पीछे पड़ जाएगा । अब आइये देखते हैं हस्तमैथुन करने से शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ता है ?
सन 2009 में मिशिगन विश्वविद्यालय, दृारा किये गए एक शोध में पाया गया कि कामेच्छा के कारण से शरीर में डोपामाइन, एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन (जो कि लव हार्मोन के नाम से जाने जाते हैं) वह रिलीज़ होना शुरु हो जाते हैं । तो इन हार्मोनों की वजह से शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन जो कि (तनाव को बढ़ाता है) के रिलीज़ होने की क्षमता धीमी पड़ जाती है । इसलिये हस्तमैथुन करने से आप खुश और तनाव रहित बनते हैं ।

No comments:
Post a Comment